कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेगमपुरवा स्थित बगाही ईदगाह के बाहर पुलिस चौकी बनाने का क्षेत्रीय जनता ने विरोध जताया है। इस पर क्षेत्रीय पार्षद निशा अकील शानू ने इसकी शिकायत डीसीपी साउथ से की है और जनभावना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बेगमपुरवा क्षेत्र की पुलिस चौकी सीओडी स्कूल में पहले से बनी हुई है। अब ईदगाह, बगाही कब्रिस्तान, कर्बला के गेट पर सड़क किनारे पक्की पुलिस चौकी बनाई जा रही है। इससे यहां जनाजों को दफनाने के लिए आने वालों को आवाजाही में दिक्कतें होंगी। नगर आयुक्त, महापौर और पुलिस कमिश्नर को भी पत्र भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.