हरिद्वार, मार्च 17 -- हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर की ईदगाह में ईद उल फितर पर्व के मद्देनजर सफाई व्यवस्था दुरस्त करने, नाले की सफाई और सड़क की मरम्मत के लिए पार्षद अहसान अंसारी ने स्थानीय लोगों के साथ मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद और सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल को ज्ञापन सौंपा। साथ ही ईदगाह रोड पर पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने, चुना छिड़काव कराने और ईदगाह परिसर की सफाई करने की मांग की। सोमवार को वार्ड नंबर 44 त्रिमूर्ति नगर से निर्दलीय पार्षद अहसान अंसारी ने बताया कि 31 मार्च को ईद पर्व के दिन शहर में हजारों की संख्या में लोग ईदगाह मे नमाज अदा करने पहुंचेंगे। नमाज अदा करने के लिए ईदगाह परिसर, आसपास और ईदगाह रोड की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना जरुरी है। साथ ही ईदगाह रोड पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.