गंगापार, मार्च 31 -- रविवार को देश में ईद का चांद दिखाई दिया। सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा जा रहा है। उतरांव स्थित ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। हंडिया क्षेत्र के ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोग जुटे हैं। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। देश की शांति के लिए मस्जिदों व ईदगाहों मेरे दुआएं मांगी जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस चौक, चौराहे से लेकर मुख्य सड़कों पर गस्त कर रही है। रमजान के अंत में सैदाबाद, हंडिया स्थित स्थानीय बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। ईद का चांद नजर आते ही रविवार शाम बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बाजारों में सेवइयों और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर खरीदारों की भारी संख्या देखने को मिली।लोग रंग बिरंगी टोपियां भी खरीदते नजर आए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.