पटना, दिसम्बर 17 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में पंजाब नेशनल बैंक में जमा 83 लाख रुपये को फ्रीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ईडी की पटना से गई टीम ने 11 दिसंबर 2025 को जाब नेशनल बैंक की जवाहरलाल रोड स्थित शाखा से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने के मामले में चार स्थानों पर छापेमारी की और जांच की। ईडी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जांच के दौरान कई अपराध से जुड़े दस्तावेज एवं सामग्री जब्त की गई है। इसके अलावा बैंक खातों में जमा करीब 83 लाख रुपये को फ्रीज कर दिया गया है। इस मामले में दो लोगों के खाते से करीब 1.29 करोड़ निकाले गए थे। सूत्रों ने बताया कि ये तलाशी अभियान 11 दिसंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत धन शोधन की जांच के अंतर्गत चलाया गया। मुजफ्फरपुर के जवाहरलाल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में ...