कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कमिश्नरेट पुलिस ने महाठग की रिपोर्ट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंप दी है। अब अधिकारियों ने महाठग से जुड़े कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं। संभावना है कि सोमवार तक अधिकारी कानपुर आ सकते हैं। अफसरों का कहना है कि ईडी दस्तावेज मांगेगी तो वह भी सौंप दिए जाएंगे। इस मामले में अब तक 24 केस कोतवाली थाने में दर्ज हो चुके हैं। इनमें जीरो क्राइम नंबर पर दर्ज छह एफआईआर शामिल हैं। दिल्ली के मालवीय नगर निवासी महाठग रवींद्र नाथ सोनी 10 देशों के 700 से अधिक लोगों से लगभग 1500 करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी निकला। कोतवाली पुलिस ने उसे 42.29 लाख रुपये की ठगी मामले में देहरादून से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ और जांच में दुबई, यूएई, जापान, मलेशिया और भारत में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों से निवेश के नाम पर ठगी की। इस माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.