लखनऊ, मार्च 19 -- करोड़ों रुपए के ऋण देने में फर्जीवाड़ा किया था कई कर्मचारियों ने लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इलाहाबाद उप क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक गोरखपुर के ऋण घोटाले में पूर्व मैनेजर श्यामा नंद चौबे व तीन अन्य कर्मचारियों की छह अचल सम्पत्तियों को बुधवार को कुर्क कर दिया है। एक करोड़ 76 लाख रुपये की ये सम्पत्तियां कानपुर,फतेहपुर, गोरखपुर और वाराणसी में कृषि योग्य जमीन और फ्लैट के रूप में है। श्याम नंद चौबे व अन्य के खिलाफ करोड़ों रुपये के ऋण देने में फर्जीवाड़ा करने के आरोपों में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई ने जांच में चार करोड़ चार लाख रुपये घोटाला करने की पुष्टि की थी। इस जांच के आधार पर ही ईडी ने भी संज्ञान लिया था और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। ईडी की जांच से पता चला कि तत्कालीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.