रांची, फरवरी 17 -- रांची, संवाददाता। ईडी की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट के पूर्व आदेश के आलोक में ईडी ने शपथ पत्र के माध्यम से अपना जवाब दाखिल किया। वहीं, राज्य सरकार की ओर से ईडी के जवाब का विस्तृत अध्ययन करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी। सुनवाई के दौरान अदालत ने पहले से पुलिस जांच पर लगाई गई रोक को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में अदालत ने तत्काल जांच पर रोक लगा दी थी, जिसे अब आगे भी जारी रखा गया है। बता दें कि पेयजल घोटाले में आरोपी संतोष कुमार बीते 12 जनवरी को खुद ईडी कार्यालय पहुंचा था। पूछताछ के दौरान वह अचानक उत्तेजित हो गया और खुद ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.