लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता ईडी ने आम्रपाली समूह की 99 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां शनिवार को जब्त कर ली। इनमें समूह की फरीदाबाद में फैक्ट्री, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के आफिस शामिल हैं। ईडी अब तक आम्रपाली समूह की 303 करोड़ रुपये की सम्पत्तियां जब्त कर चुकी है। इसके अलावा उसकी कई और सम्पत्तियां चिह्नित की जा रही हैं। जल्दी ही ईडी इन पर भी कार्रवाई करेगी। आम्रपाली समूह के खिलाफ सबसे ज्यादा मुकदमे नोएडा में दर्ज हुए थे। आम्रपाली समूह ने विभिन्न प्रदेशों में निवेशकों से मोटी रकम लेकर फ्लैट देने का वादा किया था। पर, तय समय पर निवेशकों को न तो फ्लैट दिए गए और न ही उनकी रकम लौटाई गई। इन फ्लैट के नाम पर जमा अरबों रुपये की रकम आम्रपाल समूह के निदेशकों ने अपनी दूसरी कंपियों में ट्रांसफर कर लिया था। निवेशकों ने इस मामले में आम्रपाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.