नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में अगले सप्ताह फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के अनुसार 66 वर्षीय उद्योगपति को 14 नवंबर को पेश होकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। मामला रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) द्वारा एसबीआई से 2,929 करोड़ रुपये की ऋण धोखाधड़ी से संबंधित है। ईडी ने अगस्त में अंबानी से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। यह जांच सीबीआई की 21 अगस्त को दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। सीबीआई ने इस मामले में मुंबई स्थित अंबानी के परिसरों पर छापे भी मारे थे। प्राथमिकी में आरकॉम, उसके निदेशक अनिल डी. अंबानी, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.