नई दिल्ली, जनवरी 6 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार रात इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के घर पर छापेमारी की। यहां से कई दस्तावेजों के साथ अवैध शराब भी मिली। ईडी की सूचना पर आबकारी टीम ने शराब जब्त कर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सतत संपदा प्रा. लि. के कई ठिकानों पर ईडी ने सोमवार को छापेमारी की। देर रात गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित ऑरेंज काउंटी में रहने वाले फर्म के निदेशक हरजीत सिंह के फ्लैट पर भी टीम पहुंची। विदेशी एनजीओ और प्रभावशाली समूहों से कथित तौर पर प्राप्त फंड की जांच के दौरान कुछ दस्तावेज मिले। इसी दौरान तलाशी करते हुए टीम को बड़ी मात्रा में फ्लैट से शराब की बोतलें मिलीं। इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गई। आबकारी विभाग की टीम ने फ्लैट से सिंगल माल्ट, जिन और स्कॉच जैसी मह...