प्रयागराज, फरवरी 20 -- ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) पर मालगाड़ियां संचालित करने वाले लोको पायलटों को अब अत्याधुनिक क्रू लॉबी और रनिंग रूम की सुविधा मिलेगी। सूबेदारगंज स्थित ईडीएफसी कंट्रोल कमांड सेंटर की निगरानी में डीडीयू में 150 बिस्तरों वाला विश्राम केंद्र शुरू किया गया है। प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि लंबी ड्यूटी के बाद लोको पायलटों को मानसिक व शारीरिक आराम देने के लिए यह साउंडप्रूफ, पूर्ण वातानुकूलित सुविधा वाला केंद्र है। यहां आधुनिक मेस, योग कक्ष और रीडिंग रूम भी उपलब्ध है। एक मंजिल महिला लोको पायलटों के लिए आरक्षित है। 100 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र से लैस यह ग्रीन बिल्डिंग सुरक्षित व समयबद्ध रेल संचालन में सहायक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.