नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(ईडब्ल्यूएस), वंचित वर्ग और दिव्यांग श्रेणी में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पांच लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवार ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक ही पंजीकरण किया जा सकता है। दाखिले से संबंधित बातचीत सिर्फ उसी फोन नंबर से की जाएगी। दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च है। आवेदकों के लिए पहले कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ की तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.