दुमका, फरवरी 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। संताल परगना कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा संचालित मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र एवं मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में ईटिंग डिसऑर्डर का युवाओं पर प्रभाव एवं निदान विषय पर मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष सह मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के निदेशक डॉ विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक विभागीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि युवाओं में ईटिंग डिसऑर्डर एक कॉमन मनोरोग समस्या है जिसका रोकथाम आवश्यक है। इस बीमारी के कारण युवा एनोरेक्सिया नर्वोसा, बुलिमिया, बिंज ईटिंग आदि रोग लक्षणों से सफर करते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.