गंगापार, फरवरी 14 -- कौंधियारा/करछना,हिंस। कौंधियारा थाना क्षेत्र के ईटार गांव में अज्ञात कारणों से पुआल और कंडों के ढेर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कौंधियारा थाना क्षेत्र के जेठूपुर ग्राम पंचायत के मजरा ईटार में शनिवार को अज्ञात कारणों से पुआल और कंडों के ढेर में भीषण आग लग गई, जिससे दो किसानों का भारी नुकसान हो गया। घटना में रंगलाल पुत्र रामबरन तथा लोकपाल पुत्र शिवबरन के पुआल व कंडे जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में अचानक ढेर से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी व पाइप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग फैलती चली गई। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक रिशु कांत श्रीवास और प्रदीप कुमार ने हालात का जायजा लेते हुए तत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.