पीलीभीत, फरवरी 11 -- बीसलपुर। गांव ईटारोड़ा में कराए गए निर्माण कार्यों में गोलमाल किए जाने के आरोप के मामले में डीएम ने राजस्व टीम को जांच करने भेजा। जांच टीम को ग्राम प्रधान मौजूद नहीं मिलीं। इस पर अधिकारियों ने पति की कड़ी फटकार लगाई। बीसलपुर के गांव ईटारोड़ा निवासी कृष्ण कुमार वर्मा ने पिछले महीनों डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि गांव ग्राम निधि व मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है। गांव की सड़कों की हालत दयनीय है। जिस पर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। गांव पहुंचे पीडी व पीडब्ल्यूडी के जेई पहुंचे तब ग्राम प्रधान मौके पर नहीं मिली। उनके पति मौके पर मिले जिस पर अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाई। हालांकि विकास कार्यों की जांच शुरू होते ही हड़कंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.