लखनऊ, जनवरी 30 -- देश में कारोबार और निवेश के अनुकूल माहौल बनाने की रेस में उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा और ओडिशा के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि केवल रैंकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे प्रशासनिक सुधार, नियमों में ढील और कंप्लायंस कम करने की सुनियोजित रणनीति रही है। वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की स्थिति सबसे खराब रही है, जो देश में अंतिम पायदान पर पहुंच गया है। हाल ही में केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को इस बेहतरीन परफॉर्मेंस की जानकारी दी। इससे राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अफसर खासे उत्साहित हैं। नंबर वन रैंक हासिल करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार अब कम्प्लायंस रिडक्शन एंड डिरेगुलेशन फेज-2 को तेजी से ल...