चाईबासा, जून 30 -- चाईबासा। कोल्हान की धरती पर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के आगमन पर ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान का प्रतिनिधिमंडल ने परिसदन चाईबासा में अभिनंदन किया। तत्पश्चात झारखंड सरकार द्वारा संवैधानिक संस्था जनजातीय परामर्शदातृ परिषद द्वारा गठित उपसमिति के निर्णयों का अवहेलना करने एवं ईचा डैम रद्द हेतु गैर संकल्प संकल्प सत्र के माध्यम से विधानसभा में 87 गांव की आवाज बुलंद करने के लिए ज्ञापन पत्र सौंपा। संघ के अध्यक्ष बिर सिंह बिरुली ने वार्ता के दौरान बताया कि विगत 47 वर्षों से यहां के आदिवासी मूलनिवासी और प्रभावित गांव के लोग आंदोलनरत हैं। कांग्रेस ने इस विनाशकारी बहुउद्देशीय परियोजना की आधारशिला रखी। वर्तमान में झामुमो की अबुआ सरकार इसको पूर्ण कर हम भूमि पुत्रों की जल समाधि बनाना चाहती हैं। झामुमो, कांग्रेस की महागठबंधन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.