आदित्यपुर, फरवरी 8 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के खोखरो टोला नूतनडीह में शनिवार को पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापेमारी कर एक घर में चल रही अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। वहीं, चार ड्राम में रखे कुल 250 किलोग्राम जावा-महुआ को नष्ट कर दिया। पुलिस ने घर से 35 लीटर अवैध महुआ शराब भी बरामद की। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि इस संबंध में मकान मालिक का नाम और पता का सत्यापन कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...