आदित्यपुर, जनवरी 5 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के लेपाटांड़ गांव के पास रविवार देर शाम हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक अनियंत्रित 407 ट्रक बांका महादेव मंदिर में जा घुसा। इस घटना में चौका के कुरली के दो सगे भाई दिनेश महतो एवं रामबिलास महतो तथा सुजीत महतो गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को ईचागढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में मंदिर का पिलर और दीवार ध्वस्त हो गया। वहीं, मंदिर परिसर में स्थापित नंदी महाराज और शनि महाराज की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने बताया कि 407 वाहन तेज रफ्तार से ईचागढ़ से दुमटांड़ की ओर जा रहा था। ट्रक अनियंत्रित हो गया और वह सीधे मंदिर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त ह...