आदित्यपुर, मार्च 24 -- चांडिल, संवाददाता। नाबार्ड के सौजन्य से ईचागढ़ में 'बाड़ी' प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई। ईचागढ़ प्रखंड के हुतूप में बाड़ी प्रोजेक्ट के तहत महिला समूह को मत्स्य पालन का प्रशिक्षण दिया गया। को-ऑर्डिनेटर एबी चावनी ने बताया कि बाड़ी प्रोजेक्ट के तहत 500 आदिवासी लाभुकों को आर्थिक उन्नति होगी। इसके तहत फलदार पौधें लगाये जायेंगे। प्रति लाभुक एक एकड़ पर आम, अमरूद जैसे 100 फलदार पौधे लगाये जायेंगे। इससे इन परिवारों की आय बढ़ेगी। ट्रेनर के रूप में मौजूद चांडिल बांध मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण गोप ने लाभुकों को मत्स्य पालन के गुर को सिखाया। उन्होंने बताया कि मछली पालन के जरिए लाभुक अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि केज कल्चर से मछली पालन रोजगार का मुख्य स्रोत साबित हो रहा है। गोप ने कहा कि कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.