आदित्यपुर, फरवरी 20 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली-रांगामाटी मार्ग पर झाडुआ गांव के पास एक खाली ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट खाई में गिर गया। हादसे में चौका थाना क्षेत्र के सिदडीह निवासी चालक अरुण लोहार गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक का बायां पैर टूटकर अलग हो गया। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को खाई से बाहर निकाल एम्बुलेंस से ईचागढ़ सीएचसी में भर्ती किया, जहां से एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि झाडुआ मोड़ के पास अक्सर सड़क दुर्घटना होती है। प्रशासन को घटना रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.