आदित्यपुर, फरवरी 8 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक में शनिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है। जांच के दौरान बालू से संबंधित कोई भी वैध चालान एवं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...