आदित्यपुर, मार्च 2 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बड़ा आमड़ा स्थित मुंडा टोली से पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में एनेम पूर्ति एवं मैनुएल पूर्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे ने बताया कि दोनों आरोपियों को उसके घर से धर दबोचा गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चार जनवरी से अफीम के खेती के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान अब तक कुल पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। वहीं, अभियान के तहत अब तक कुल 119 एकड़ अफीम की खेती नष्ट किया जा चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि अफीम की खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.