आदित्यपुर, फरवरी 12 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ के पातकुम में 15 से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री श्री नवकुंज अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। बुधवार को एसडीओ विकास राय ने सोनार पातकुम परगना सोलोआना नवकुंज कमेटी के साथ बैठक कर सफल संचालन को लेकर चर्चा की। बीडीओ एकता वर्मा एवं सीओ दीपक प्रसाद भी मौजूद थे। एसडीओ ने कहा कि नवकुंज के दौरान मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त रहेंगे तथा सीओ एवं थाना प्रभारी नवजुंज की मॉनिटरिंग करेंगे। इस दौरान एम्बुलेंस एवं चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहेगी। करकरी नदी किनारे बैरीकेडिंग की जाएगी। एसडीओ ने नवकुंज कमेटी को साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। नवकुंज कमेटी ने कहा कि नवकुंज के दौरान झारखंड के अलावा बंगाल से करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोग शामिल होते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.