आदित्यपुर, फरवरी 23 -- चांडिल, संवाददाता। जिले के ईचागढ़ में बालू लदे ट्रैक्टर से कुचल कर युवक श्याम मांझी (26 वर्ष) की मौत हो गयी। वह घर का इकलौते चिराग था। घटना शनिवार देर शाम तब हुई, जब वह पैदल अपने घर बांधडीह जा रहा था। बताया जाता है कि श्याम मांझी घर जा रहा था कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। श्याम इकलौता कमाऊं पुत्र था। पिता की मौत के बाद श्याम मांझी मजदूरी कर अपनी मां, पत्नी एवं दो छोटे-छोटे बच्चों का भरण पोषण कर रहा है। उसकी मौत की खबर से बांधडीह में मातम पसर गया तथा परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इधर, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भागने में सफल रहा। चांडिल के मानिकुई में श्याम का ससुराल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.