गया, फरवरी 13 -- ईख के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ईख विभाग के सहायक निदेशक प्रगेंद्र गर्ग ने अपनी टीम के साथ मां तारा नगरी केसपा का दौरा किया। अधिकारी ने गांव के किसानों के साथ बैठक की जिसमें ईख की उन्नत खेती, सरकारी योजनाओं और उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। सहायक निदेशक ने बताया कि राज्य सरकार किसानों को मुफ्त ईख का बीज उपलब्ध कराएगी, ताकि लागत कम हो और उत्पादन में वृद्धि हो सके। विभाग की ओर से तकनीकी मार्गदर्शन व आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा। सोमवार को गांव में किसानों के साथ बैठक आयोजित करने की बात कही गई। ग्रामीण हिमांशु शेखर ने कहा कि ईख एक महत्वपूर्ण नगदी फसल है और इसकी खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में ईख की खेती अपनाने का आह्वान किया। इस ...