बगहा, दिसम्बर 3 -- बगहा। किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को ईख काश्तकार संघ ने तिरुपति शुगर्स मिल के केन महा प्रबंधक बीएम त्रिपाठी से मिला। किसानों को हो रहे समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें मुख्य रूप से 72 घंटे के अंदर चालान पर चर्चा की गई। ईख कास्तकार संघ के प्रदेश सचिव छोटे श्रीवास्तव के द्वारा हायल चालान के अवधि को 72 घंटे से बढ़ाकर 5 दिन करने व मिक्स गन्ना जो किसानों द्वारा ट्रेलर के ऊपर बंडल बॉध कर लाया जा रहा है उसे प्रबंधन द्वारा उतरवा दिया जा रहा है। इस पर पूर्णता रोक लगाने की अन्य किसानों के तरफ से भुगतान शुरू करने एवं तीन दिन पर भुगतान कराने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...