मथुरा, जून 9 -- थाना रिफाइनरी अंतर्गत बाद फ्लाई ओवर पर अचानक ईको गाड़ी के पंचर होने पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते ईको सवार आठ सवारियां घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया। एक की हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। रविवार दोपहर को गोवर्धन चौराहे से ईको चालक आगरा की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। बताते हैं कि दोपहर करीब डेढ़ बजे बाद फ्लाई ओवर पर अचानक ईको गाड़ी का टायर पंचर हो गया। चालक ने उसे डगमगाने पर रोकने का प्रयास किया तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ईकों में टक्कर मार दी। इसके चलते ईको पलटने से उसमें बैठीं आठ सवारियां घायल हो गयीं। इनकी चीख-पुकार सुन राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे ईको में फंसी सवारियों को निकालने में ज...