एटा, सितम्बर 5 -- गांव की सड़क पर जा रहे वृद्ध को ईको कार ने टक्कर मार दी। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिरसारी निवासी राम दयाल (80) पुत्र मनोहर सिंह शुक्रवार की सुबह सड़क पर जा रहे थे। इसी समय ईओ कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध घायल होकर गिर गए। जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि गांव में नई ईको कार आई थी। इसे वह लोग सीख रहे थे। इसी समय टक्कर मार दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान क...