अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- अल्मोड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी करूणा पंत ने बताया कि आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जिले के समस्त राशन कार्ड व यूनिटों की ईकेवाईसी अविलम्ब पूर्ण की जानी है। सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे जल्द अपने निकटतम सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की उचित दर की दुकान में जाकर ईकेवाईसी करा लें। दुकान में स्थापित ई-पास मशीन से बायोमैट्रिक के माध्यम से अपना ईकेवाईसी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...