अल्मोड़ा, दिसम्बर 6 -- नगर निगम के पार्षद शनिवार को डीएसओ से मिले। राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। केवाईसी के लिए अलग-अलग वार्डों में कैंप लगाने की मांग की। शनिवार को डीएसओ से मिले पार्षदों ने कहा कि राशन कार्डों में ई-केवाईसी कराने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ सस्ता गल्ला विक्रेताओं की ओर से ई-केवाईसी नहीं की जा रही है। इस कारण लोगों को राशन कार्ड निरस्त होने का भय भी सता रहा है। रेडक्रॉस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि विभाग अलग-अलग वार्डो में कैंप लगाकर लोगों के राशन कार्डों की ई केवाईसी करे ताकि लोगों को दिक्कतों से ना जूझना पड़े। डीएसओ ने बताया कि राज्य की किसी भी सस्ता गल्ला की दुकान से ईकेवाईसी की जा सकती है। जनता को हो रही दिक्कतों का भी जल्द समाधान कर लिया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.