अल्मोड़ा, फरवरी 2 -- स्याल्दे। ईकूखेत में भोजन माता संगठन की बैठक हुई। सभी ने एक स्वर में समान कार्य समान वेतन की बात कही। कहना है कि उन्हें भी समान कार्य समान वेतन का संवैधानिक अधिकार है। संगठन के सदस्यों ने साफ कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो भविष्य में आन्दोलन तेज किया जायेगा। यहां अध्यक्षा पुष्पा देवी, कविता देवी, गोविन्दी देवी, टिका देवी, हंसी देवी, कमला देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी देवी, सावित्री देवी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...