सीतापुर, जनवरी 11 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने रविवार को आदर्श नगर पंचायत हरगांव का निरीक्षण किया। कार्यों के लम्बित होने और दाखिल खारिज की धीमी प्रगति पर अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई। निर्माण पत्रावलियों के अवलोकन किया, जहां दस्तावेज कम पाये जाने पर अधिशासी अधिकारी का स्पष्टीकरण और लिपिक पर अनुशासनिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निर्माण पत्रावली में जेई की निरीक्षण आख्या में कमियां पाई गईं। ऐसे में जेई पर अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। नगर पंचायत हरगांव का निरीक्षण करने डीएम डॉ. राजागणपति आर पहुंचे। उन्होंने प्रतिदिन के आने वाली शिकायतों की सुनवाई रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पाइप लाइन के संबंध में की गई शिकायत को देखा और शिकायत करने वाले से फोन के माध्यम से बात की। इसके साथ-साथ विद्युत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.