मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के द्वारा शासन स्तर पर कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार के खिलाफ की गई शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। ईओ ने कर निर्धारण अधिकारी के खिलाफ अभद्रता करना, आदेशों की अनदेशी और कार्य में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए है। उधर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) को इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया है। नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह और तत्कालीन कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार के बीच विवाद चला आ रहा था। ईओ ने कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कर निर्धारण अधिकारी के द्वारा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.