अमरोहा, जनवरी 11 -- अधिशासी अधिकारी दीपालिका यादव ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत कस्बे में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क किनारे बैठे स्ट्रीट वेंडर को सफाई व्यवस्था के तहत निर्देश दिए। शनिवार को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत अधिशासी अधिकारी ने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर भ्रमण किया। सड़क किनारे अपनी दुकान लगा कर बैठे स्ट्रीट वेंडरों को साफ सफाई व्यवस्था के तहत अपने प्रतिष्ठानों के पास पूरा कूड़ादान रखने, कचरे का निस्तारण करने, सड़क व नालियों में कचरा न फेंकने व दुकान के आसपास साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित पालिथीन का उपयोग पर्यावरण के लिए हानिकारक होने के साथ दंडनीय भी है। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा ...