झांसी, फरवरी 14 -- झांसी (बबीना)। छावनी परिषद बबीना के अधिशाषी अधिकारी अभिषेक बिंद ने शनिवार को नगर के कबाड़ी बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला व पुरुष शौचालय, पेशाबघर को देखा। जहां गंदगी मिली। उन्होंने कर्मचारियों को सफाई के निर्देश दिए। व्यापारियों ने अधिशाषी अधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पेशाबघर से लगातार दुर्गंध आने के कारण ग्राहक दुकानों पर रुकने से कतराते हैं। जिससे व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि वर्तमान स्थान पर बने महिला पेशावघर को हटाकर सड़क से कुछ दूरी पर अंदर की ओर निर्मित कराए जाएं। ताकि बाजार क्षेत्र में स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बना रहे। ईओ ने व्यापारियों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जो भी निर्णय जनहित में होगा, उसे प्राथमिकता के आधार पर कराया जा...