बांदा, जनवरी 2 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में ईओ ने ठंड के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत में संचालित रैन बसेरा निरीक्षण किया। रैन बसेरा का यात्रा रजिस्टर में देखा। जिसमें एक मुसाफिर दर्ज मिला। कस्बे के औगासी रोड स्थित नगर पंचायत से संचालित रैन बसेरा का अधिशासी अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव ने निरीक्षण किया। रैन बसेरा में लगाए गए कर्मचारियों से ठहरे यात्रियों के बारे में जानकारी ली। रजिस्टर चेक किया और कर्मचारियों को सफाई, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था, शौचालय आदि की जानकारी लेकर स्वयं निरीक्षण किया। बताया कि यात्रियों को बेड की सुविधा मिलेगी। इस दौरान लिपिक मुकेश कुमार, महेश, नवीन, आकाशदीप आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...