बाराबंकी, दिसम्बर 14 -- कोठी। पूस माह में कड़ाके की ठंड को लेकर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे नगर पंचायत सिद्धौर के ईओ आशुतोष त्रिपाठी के कई स्थानों पर जल रहे अलाव की स्थिति को देखा। उनके द्वारा निकाय कर्मी व सफाईकर्मियों द्वारा चयनित स्थानों पर पहुंची लकड़ी की मात्रा की जानकारी ली। अलाव से संबंधित समस्याओं को लेकर उन्होंने लोगों को अपना नंबर भी शेयर किया। उनके मुताबिक चयनित 5 से 8 स्थान पर निरीक्षण किया गया है। शनिवार से रैन बसेरा व उसके आसपास अलाव की संख्या बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...