अमरोहा, फरवरी 21 -- रमजान माह की शुरुआत के साथ ही नगर पालिका प्रशासन ने सभी व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को रणनीति बनाई। पेयजल, प्रकाश व सफाई के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। हिदायत दी कि जिम्मेदारियों का निर्वहन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। ईओ डा.बृजेश कुमार के मुताबिक रमजान माह में विभिन्न नगरीय सुविधाएं जैसे मस्जिदों के आस-पास, गली मोहल्लों में दोनों पालियों में विशेष सफाई व्यवस्था किए जाने, मस्जिदों के आस-पास, प्रत्येक गली मोहल्ले, मुख्य मार्गो पर लगे हुए समस्त पालिका प्रकाश बिन्दुओं को सुचारु किए जाने, खऱाब प्रकाश बिन्दुओं को मरम्मत अथवा नए लगाकर सुचारु किए जाने, सहरी व इफ्तार के समय पेयजालापूर्ति निर्बाध रखे जाने सहित अन्य पालिका व्यवस्थाओ को व्यापक रूप से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त ईद की सामूहिक नमाज के मद्देनज...