मुजफ्फर नगर, मई 1 -- नगर पालिका में ईओ के फर्जी साइन से हुए फर्जीवाडे की महिला सभासद ने सहारनपुर मंडलायुक्त से शिकायत की है। साइड नोट पर ईओ के फर्जी साइन से सफाई कर्मचारी को कार्यवाहक सफाई नायक के पद पर नियुक्त करने का खेल किया गया। महिला सभासद ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कमिश्नर से जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका में किसी भी अधिकारी के साइन सुरक्षित नहीं है। यहां पर बडा गडबडझाला करने के लिए किसी भी अधिकारी के फर्जी साइन किए जा सकते है। इस तरह के पूर्व में कई मामले प्रकाश में आए है। अब पत्रावली के साइड नोट पर ईओ के फर्जी साइन से सफाई कर्मचारी रमाकांत को कार्यवाहक सफाई नायक बनाने का काम किया गया है। हालाकि मामला प्रकाश में आने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने इस आदेश को निरस्त कर दिया। इस प्रकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.