चम्पावत, मई 9 -- टनकपुर में ईओ के पुराने आवास परिसर में पड़े कूड़े के ढेर में आ लग गई। आग की चपेट में आने से पानी का टैंकर बाल-बाल बचा। फायर टीम ने कूड़े में लगी आग बुझाई। टनकपुर में पालिका के ईओ के पुराने आवास में पड़े कूड़े में शुक्रवार सुबह अराजक तत्वों ने आग लगा दी। नगर पालिका का पानी का टैंकर आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम नें फैलती आग पर फौरन काबू पा लिया। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पर्यावरण मित्र सफाई कार्य में लगे थे। तभी उन्होंने ईओ के पुराने आवास परिसर में आग देखी। उन्होंने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम नें आग पर काबू पाया। ईओ ने बताया कि आग से पानी के टैंकर को आंशिक नुकसान पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.