फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गंभीर बीमारियों की जांच अब और अधिक सटीक और सुरक्षित होगी। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पहली बार डिजिटल रेडियोग्राफी फ्लोरोस्कोपी (डीआरएफ) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे डॉक्टर कंप्यूटर स्क्रीन पर देखकर जांच के लिए सैंपल ले सकेंगे। यह तकनीक किडनी, लीवर और कैंसर की बायोप्सी में बेहद कारगर साबित होगी, क्योंकि इसमें गलती की संभावना न के बराबर होगी। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में फरीदाबाद समेत दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, पलवल, होडल, हथीन, पानीपत, रेवाड़ी आदि जिलों से रोजाना साढ़े चार हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें 100 से अधिक मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें बायोप्सी की जरूरत होती है। यह जांच कैंसर की संभावना पर, शरीर में किसी दवाई के रिएक्शन करने पर, किडनी संक्रमण बढ़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.