फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद। श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला ईएसआईसी अस्पताल इन दिनों अपनी तकनीकी खामियों के चलते मरीजों के लिए परेशानी का केंद्र बन गया है। अस्पताल में प्रयोग हो रहा पुराना सॉफ्टवेयर न तो तेजी से काम कर पा रहा है और न ही जरूरी जानकारी उपलब्ध करवा रहा है। जिससे रोजाना हजारों मरीजों को घंटों लाइन में लगकर इलाज करवाना पड़ रहा है। इससे मरीज काफी परेशान है। हालांकि इसे लेकर कई मरीजों द्वारा कई बार अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की। लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ईएसआईसी अस्पताल से करीब साढे छह लाख कार्ड धारक जुड़े हैं। यहां दिल्ली एनसीआर सहित सोनीपत, पानीपत, रेवाड़ी आदि जिलों से रोजाना करीब साढ़े चार हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें बड़ी संख्या मजदूर वर्ग शामिल होता है। इनमें अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.