नोएडा, फरवरी 19 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 12 सहायक प्रोफेसर स्तर के डॉक्टरों की तैनाती होगी। तीन ने कार्यभार संभाल लिया। जल्द ही नौ और डॉक्टरों की तैनाती होने की उम्मीद है। यह सहायक प्रोफेसर एनेस्थिसिया, मेडिसिन, ऑर्थो, माइक्रोबायलॉजी सहित अन्य चिकित्सकीय विभाग में तैनात होंगे। डॉक्टरों के कार्यभार संभालने से मेडिकल की पढ़ाई के साथ ही मरीजों को भी राहत मिलेगी। वर्तमान में ईएसआईसी अस्पताल के अलग-अलग चिकित्सकीय विभाग में 80 से अधिक डॉक्टर कार्यरत हैं। नए डॉक्टरों के जुड़ने के बाद इनकी संख्या 90 से अधिक हो जाएगी। ईएसआईसी अस्पताल में एमबीबीएस का पहला सत्र पिछले साल से शुरू हुआ है। लिहाजा जिन चिकित्सकीय विभागों में डॉक्टरों की कमी है, उन्हें पूरा करने का काम चल रहा है। ईएसआईसी प्रबंधन के अन...