जामताड़ा, दिसम्बर 11 -- ईएमयू ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसले युवक का पैर कटा, स्थिति गंभीर करमाटांड़, प्रतिनिधि। विद्यासागर रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म पर गुरुवार सुबह एक हृदय विदारक हादसा सामने आया। जसीडीह-आसनसोल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के क्रम में नारायणपुर थाना क्षेत्र के भागाबांध निवासी मुस्तकीम अंसारी का अचानक पैर फिसल गया। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनका बायां पैर का पंजा पूरी तरह कट गया और प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों के साथ आरपीएफ के जवान सक्रिय हो उठे। त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को तत्काल सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे एसएनएमसीएच धनबाद रेफर किया गया। धनबाद से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने की पहल हुई, लेकिन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.