मैनपुरी, फरवरी 9 -- निशुल्क 102 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं व मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समर्पित है। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी द्वारा लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। भोगांव क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के दौरान घायल राजेश निवासी ग्राम सहारा बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग असहाय थे। सूचना पर 102 एंबुलेंस बिना देरी घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात महिला ईएमटी नूतन ने हालात की गंभीरता को समझते हुए आत्मविश्वास व कुशलता के साथ घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया। उन्होंने ब्लीडिंग कंट्रोल किया, स्पाइन सेफ्टी सुनिश्चित की और मरीज की निरंतर निगरानी की। जिसके बाद लखनऊ सेंटर में चिकित्सक से टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से चिकित्सकीय सलाह ली गई और उपचार जारी रखते हुए घायल को सुरक्षित नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भो...