रांची, जनवरी 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। टाटीसिलवे के ईईएफ मैदान में 15 से 22 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। प्रख्यात कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय आठ दिनों तक भागवत प्रेमियों के बीच कथा कहेंगे। बुधवार को आयोजन समिति ने इसकी जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष रासेश्वर मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी को भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 21 सौ महिलाएं शामिल होंगी। यह 300-300 की सात खंडों में विभाजित होगी। शोभायात्रा ईईएफ मैदान से निकलकर स्वर्णरेखा तट तक पहुंचेगी। इसके बाद गायत्री मंदिर से होते हुए टाटीसिलवे बाजार से वापस कथा स्थल लौटेगी। कथा का पाठ प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक होगा। आयोजन के मुख्य संरक्षक केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, विधायक राजेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.