मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के क्रम में जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)कार्यक्रम के अंतर्गत ईआरओ व एईआरओ ने घर घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाए। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ ने भी भ्रमण कर जानकारी ली। जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 14 मुजफ्फरनगर में ईआरओ व एईआरओ के द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं। जिससे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को समय अंतर्गत संपन्न कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...