देवघर, फरवरी 8 -- देवघर। देवघर-गोड्डा मुख्य सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपा गांव के समीप शनिवार सुबह ईंट लदे दो ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि संयोगवश दोनों ट्रकों के चालक और खलासी हादसे में बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ट्रक देवघर की ओर से हंसडीहा की दिशा में जा रहे थे। दोनों वाहनों में चिमनी ईंट लदी थी। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। उसी दौरान आगे-आगे चल रहे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रक का एक चक्का सड़क किनारे उतर गया। स्थिति को संभालने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, तभी पीछे से तेज गति में आ रहे दूसरे ट्रक ने आगे वाले ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्ष...