आजमगढ़, जनवरी 8 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर बाजार के पास गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह बाजार से घर लौट रहा था। हादसे की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अबरार अहमद गुरुवार की सुबह निजामाबाद बाजार गया था। दोपहर में वह टेंपो से घर लौट रहा था। फत्तनपुर बाजार के पास के पास वह टेंपो से उतरकर पैदल जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर फरिहा पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से रानी की सराय सीएचसी पर भेजा, जहां जांच के बाद डॉक्ट...